कृत्रिम बारिश उपाय नहीं है, आपको कदम उठाने होंगे… उत्तराखंड के जंगलों की आग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

कृत्रिम बारिश उपाय नहीं है, आपको कदम उठाने होंगे… उत्तराखंड के जंगलों की आग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

 

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग बेकाबू होती जा रही है. इस पर काबू पाने के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं. इस मामले में सु्प्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. इसमें कहा गया है कि उत्तराखंड में जंगलों की आग इस कदर फैली है कि उसे पूरी दुनिया देख रही है. कोर्ट ने याचिका पर चिंता जाहिर की है.

कृत्रिम बारिश उपाय नहीं है, आपको कदम उठाने होंगे... उत्तराखंड के जंगलों की आग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

उत्तराखंड के जंगलों में आग. (फाइल फोटो)

फॉलो करें:

उत्तराखंड के जंगलों की आग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की है. कोर्ट ने अगली सुनवाई में राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. राज्य सरकार से कहा है कि कृत्रिम बारिश उपाय नहीं है. इस पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए आपको कदम उठाने होंगे. इस मामले में 15 मई को अगली सुनवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीईसी (केंद्रीय उच्चाधिकार समिति) से दोनों पक्षों को दस्तावेज देने का निर्देश दिया है. याचिकाकर्ता और वरिष्ठ वकील राजीव दत्ता ने राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है. याचिकाकर्ता ने कहा है कि उत्तराखंड में जंगलों की आग इस कदर फैली है कि उसे पूरी दुनिया देख रही है. इसके चलते पांच लोगों की मौत हो चुकी है.

याचिका में भी बताया गया है कि उत्तराखंड में आग लगने की 398 घटनाएं हो चुकी हैं. 62 नामजद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. साथ ही मांग की गई है कि जंगलों की आग के लिए एक राष्ट्रीय नीति होनी चाहिए.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *