किस्मत चमकी तो साइकिल का पंक्चर लगाने वाला परमिंदर सिंह बना करोड़पति

किस्मत चमकी तो साइकिल का पंक्चर लगाने वाला परमिंदर सिंह बना करोड़पति

 

लुधियाना : होशियारपुर के अंतर्गत आते माहिलपुर में साइकिल का पंक्चर लगाने वाले एक दुकानदार की तीन करोड़ की लॉटरी लगी है। लुधियाना के विशेष डिस्टिब्यूटर कार्यलय में ईनाम की राशि का क्लेम करने पहुंचे परमिंदर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि मैं इस तरह बहुत जल्द करोड़पति बन जाऊँगा। मैं अपनी किस्मत आजमाने के लिए पिछले 2 साल से लाटरी का टिकट खरीद रहा था पर इस बार मेरी किस्मत चमक गई जब मेरा पहला ईनाम लग किस्मत गया। अपने परिवार के बारे में बताते हुए परमिंदर ने बताया कि वो अपने पिता दो बच्चों पत्नी व भाइयों सहित संयुक्त परिवार में रहते हैं और साइकलो को पंक्चर लगाने का काम करते हैं अपनी दिनचर्या की मेहनत से कमाये हुए पैसो से अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं अब वो लॉटरी के जीते हुए पैसो से अपना व अपने परिवार का बेहतर भविष्य संजो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उन्होंने नागालैंड स्टेट डियर पूजा स्पेशल बम्पर टिकट अलाचौर नवांशहर के लॉटरी विक्रेता परमजीत से 500 रुपये में 6 अक्टूबर को खरीदा था जिसका पहला ईनाम 3 करोड़ का था जो उनके नाम लगा जिससे उसकी किस्मत चमक गई। विशेष डिस्टिब्यूटर के वीरेंद्र खत्री ने बताया कि वे नागालैंड स्टेट लॉटरी के डिस्टिब्यूटर है। नागालैंड स्टेट डियर पूजा स्पेशल बम्पर के 3 करोड़ के विजेता परमिंदर सिंह ईनाम राशी क्लेम करने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे। जिसकी प्रकिया उनके द्वारा शुरू कर दी गई है ताकि परमिंदर को जल्द ईनामी राशी मिल सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *