कारगिल विजय दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में 1999 के युद्ध के शहीद नायकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में 1999 के युद्ध के शहीद नायकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

कारगिल विजय दिवस के मौके पर मोदी आर्काइव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 25 साल पहले की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं. ये तस्वीरें तब की हैं जब नरेंद्र मोदी ने टाइगर हिल पर जाकर भारतीय जवानों से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने जांबाज सैनिकों का मनोबल बढ़ाया था.

 

आज 26 जुलाई यानी पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर लद्दाख में 1999 के युद्ध के शहीद नायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान युद्ध स्मारक भी गए और वीरों को नमन किया. इस युद्ध में 527 भारतीय जवान शहीद हो गए थे और 1363 जवान घायल हो गए थे. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान लद्दाख में शिंकुन ला टनल परियोजना के लिए वर्चुअल विस्फोट भी किया.इस ऐतिहासिक विजय दिवस के मौके पर मोदी आर्काइव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साल 1999 की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं गई हैं, जब वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए युद्ध क्षेत्र टाइगर हिल पर पहुंचे थे. मोदी आर्काइव सोशल मीडिया पर ’25 साल पहले कारगिल युद्ध के मोर्चे से सबक’ शीर्षक के तहत सैनिकों के साथ मोदी की तस्वीरें शेयर की गई हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *