ऑटोरिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, सवार 6 महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत; घटना के बाद ट्रक चालक फरार

 ऑटोरिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, सवार 6 महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत; घटना के बाद ट्रक चालक फरार

 

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में बुधवार तड़के एक ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में छह महिला मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

पुलिस ने अनुसार, हादसा आज तड़के उस समय हुआ जब पड़ोसी राज्य तेलंगाना की महिलाएं राज्य के पलनाडु जिले के पुलीपाडु गांव में मिर्च की फसल काटने के लिए जा रही थीं। गुड़जाला के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी ए. पल्लपु राजू ने कहा, गुडुरु से लखनऊ जा रहे नींबू से लदे एक ट्रक ने तड़के करीब चार बजकर 42 मिनट पर ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी और वहां से भाग निकला।

उन्होंने कहा कि हादसे में तिपहिया वाहन में यात्रा कर रहे 12 लोगों में से छह महिलाओं की मौत हो गई। घायलों को तेलंगाना के मिरियालागुडा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (ए) और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *