ऐसा क्या लाल डायरी में; पन्ने खुले तो कईयों की बोलती बंद हो जाएगीः मोदी

 ऐसा क्या लाल डायरी में; पन्ने खुले तो कईयों की बोलती बंद हो जाएगीः मोदी

 

 

जयपुर -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के शेखावाटी इलाके में भाजपा के चुनावी अभियान की आज शुरुआत कर दी। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक ही नारा है, जीतेगा कमल, खिलेगा कमल। ये जनसैलाब बता रहा है कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा और मेरी गांरटी है कि राजस्थान की किस्मत भी बदलेगी।

पीएम ने कहा कि राजस्थान में लाल डायरी में गहलोत सरकार के काले कारनामों का रिकॉर्ड है। लाल डायरी के अलावा पीएम मोदी ने विपक्ष के INDIA गठबंधन को आड़े हाथों लिया और QUIT INDIA का नारा दिया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपने लाल डायरी के बारे में तो सुना ही है, कहते हैं कि इस लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामों का काला-चिट्ठा है। लोग कह रहे हैं कि लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे। कांग्रेस नेताओं की लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *