एनसीसी द्वारा सुखना झील पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में प्रेरक गतिविधियों का आयोजन

एनसीसी द्वारा सुखना झील पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में प्रेरक गतिविधियों का आयोजन

 

MBD NEWS: चंडीगढ़(मनोज शर्मा) 2 चंडीगढ़ बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी चंडीगढ़ ग्रुप मुख्यालय के तत्वावधान में सुखना झील पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में कई प्रभावशाली गतिविधियों की श्रृंखला का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत एक आकर्षक नुक्कड़ नाटक से हुई,जिसमें पर्यावरण संरक्षण और इसके नियमित संभाल की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया,जिससे लोगों का ध्यानाकर्षण किया उनको पर्यावरणीय जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से प्रेरित किया। कैडेट्स ने पोस्टर बनाने की स्पर्धा में भी भाग लिया, जिसमें हमारे पर्यावरण की संभाल की अनिवार्यता को दर्शाया गया।

पर्यावरण संरक्षण के नियमित अभ्यास को अपनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए,कैडेट्स ने सामूहिक रूप से हरित प्रतिज्ञा भी ग्रहण की,जिसमें पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने की शपथ ली गई। इसके अतिरिक्त,उन्होंने विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में उपस्थित लोगों को चर्चा सत्रों में शामिल करते हुए जागरूकता मुहिम भी चलाई। उन्होंने लोगों को संरक्षण के महत्व और स्वस्थ पृथ्वी के लिए उठाए जाने वाले सक्रिय कदमों के बारे में भी शिक्षित किया।

सुखना झील पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस समारोह एक शानदार सफलता रही, जिससे प्रेरणामयी सकारात्मक पर्यावरणीय गतिविधि द्वारा लोगों में जागरूकता फैलाने में मदद मिली।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *