आसमानी आफत; 9 लोगों पर मौत बनकर गिरी आसमानी बिजली, मुख्यमंत्री योगी ने व्यक्त किया दुख, मृतकों के परिजनों के मिलेगी इतने लाख की मदद.. पढ़ें पूरी खबर…
कौशम्बीः उत्तरप्रदेश के अंतर्गत आते कौशम्बी और भदोही के 9 लोगों पर आसामानी बिजली गिरने के कारण मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है, वहीं दिवंगतों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं। वहीं सीएम ने आपदा में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं। बयान के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरने से कौशाम्बी जिले की तहसील मंझनपुर में एक, सिराथू में एक तथा तहसील चायल में पांच लोगों की मौत हुई है।
कौशांबी के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि मृतकों की पहचान बिट्टन देवी (60), बसंत पासी (45), मुन्ना (13), धर्मेंद्र (33), रंजना देवी (19), रामप्रसाद (50) और लक्ष्मी देवी (31)के रूप में हुई है । भदोही जिले के गोपीगंज और औराई थाना क्षेत्र से एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है। जिले के अधिकारियों ने बताया कि भदोही में मरने वालों में औराई क्षेत्र के आदर्श यादव (10) और गोपीगंज की कुसुम देवी (33) शामिल हैं।
बता दें, उत्तर प्रदेश में मौसम की मेहरबानी के साथ-साथ आसमानी आफत से लगातार लोगों की जान जा रही है। राज्य के अलग-अगल इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 9 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं दर्जनों लोग घायल हुए हैं। वहीं राज्य के कई ऐसे इलाके हैं जहां अभी भी अच्छी बारिश नहीं हो रही है। किसान खेतों में जो धान की फसल लगा रखे है वह सूख रही हैं। बारिश नहीं होने के कारण किसान काफी दुखी हैं।








Leave a Reply