आदमपुर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी नई उड़ानें, सीएम मान बोले- होमवर्क लगभग हुआ पूरा
जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सोमवार को सिविल एविएशन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। उन्होंने कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट से देश के दूसरे शहरों के लिए दोबारा उड़ान शुरू होंगी। इसके लिए होमवर्क लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही एयरपोर्ट फंक्शनिंग में आ जाएगा।
इस संबंध में सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”आज सिविल एविएशन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की और पंजाब के आदमपुर, हलवारा, बठिंडा और पठानकोट हवाई अड्डों के चल रहे कार्यों की समीक्षा की… अच्छी खबर यह है कि आदमपुर हवाई अड्डे से देश के अन्य शहरों के लिए उड़ानें जल्द ही शुरू होने जा रही हैं और हलवारा में बन रहे शानदार टर्मिनल का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा.. हमारी कोशिश पंजाब के बड़े शहरों को देश के हर बड़े शहर से जोड़ने की है।”
बता दें कि केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने भी पिछले दिनों आदमपुर से घरेलू उड़ाने शुरू करने के लिए टेंडर निकाला था। इसके बाद आदमपुर हवाई अड्डे का जालंधर के सांसद सुशील रिंकू ने दौरा भी किया था और वहां पर चल रहे कामों का जायजा लिया था। समीक्षा बैठक में भगवंत मान ने कहा है कि हमारी कोशिश पंजाब को देश के हर बड़े शहर से जोड़ने की है।









Leave a Reply