अलविदा सिद्धू मूसेवालाः पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धू, बेटे के शव को एकटक निहारते रहे मां-पिता
मानसा: बीते दिलों कत्ल किए गए पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उन्हें उनके पैतृक गांव मूसागांव में स्थित उनके खेत में ही उन्हें मुखाग्नि दी गई। इस दौरान लाखों की संख्या में उनके समर्थक गांव मूसेवाला में पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन किए। शव यात्रा के दौरान सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बेहद भावुक दिखे वहीं पिता ने रोते हुए अपनी पगड़ी उतारकर वहां मौजूद लोगों का शुक्रिया अदा किया, कि उन्होंने उनके बेटे को इतना प्यार दिया।
इस दौरान मूसेवाला की शव यात्रा और अंतिम संस्कार के दौरान उनके समर्थकों द्वारा पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। उनके प्रशंसकों ने उनकी सिक्योरिटी हटाए जाने और इसकी जानकारी सार्वजनिक किए जाने के चलते सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। इससे पहले मूसेवाला की मां ने अंतिम यात्रा के लिए आज आखिरी बार बेटे के बाल संवारे। पिता ने पगड़ी पहनाई। मूसेवाला के सिर पर सेहरा सजाया गया। उनकी जल्द ही शादी होने वाली थी। ताबूत में लिटाए गए बेटे को मां-पिता एकटक निहारते रहे। यह देखकर वहां मौजूदा लोगों की आंखें भर आईं।








Leave a Reply