अदालत में सरेंडर कर सकता है ‘गालीबाज’ श्रीकांत, सूरजपुर कोर्ट में सादे भेष में पुलिसकर्मी तैनात   

अदालत में सरेंडर कर सकता है ‘गालीबाज’ श्रीकांत, सूरजपुर कोर्ट में सादे भेष में पुलिसकर्मी तैनात

Shrikant Tyagi : ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। त्यागी के सिर पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित हो गया है। बताया जा रहा है कि त्यागी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

सबसे पहले श्रीकांत त्यागी के घर के बाह बालकनी में बनाए गए महंगे टाइल्स से निर्मित अवैध निर्माण को ढहाया गया और फिर छत में जो शेड बनाया गया है उस पर भी बुलडोजर या हथौड़ा चलेगा। जैसे ही ऑथिरिटी का हथौड़ा त्यागी के बालकनी पर चला तो वहां रहने वाले लोगों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया। मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद है।

 

Shrikant Tyagi : ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी पुलिस को पकड़ने के लिए नोएडा पुलिस छापे मार रही है लेकिन वह अभी गिरफ्त से बाहर है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत भेष बदलकर कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि वह सूरजपुर कोर्ट में पेश हो सकता है। इसे देखते हुए सूरजपुर कोर्ट के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। त्यागी को पहचानने में पुलिसकर्मियों को दिक्कत न आए, इसके लिए उन्हें त्यागी की तस्वीर दी गई है। कोर्ट के अंदर और बाहर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात हैं। आशंका है कि वह भेष बदलकर कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। इस बीच नोएडा पुलिस ने फरार त्यागी के सिर पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।

ऋषिकेश रवाना हुई पुलिस की एक टीम
शुक्रवार को महिला के साथ बदसलूकी की घटना के बाद से त्यागी फरार चल रहा है। सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी की टीम  ग्रांड ओमेक्स सोसायटी पहुंची और उसके अवैध कब्जे पर अपना बुजडोजर चला दिया। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस भी दर्ज कर लिया है। मामले को तूल पकड़ने के बाद पुलिस हरकत में आई और वह त्यागी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। उसकी अंतिम लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश के पास मिली। नोए़डा पुलिस की एक टीम ऋषिकेश रवाना हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी श्रीकांत अपनी लोकेशन लगातार बदल रहा है। पुलिस उसे ढूंढते हुए उसके गांव भी पहुंची और ग्रांड ओमेक्स सोसायटी के पास भी पुलिस का पहरा है।

कार्रवाई होने से सोसायटी के लोग खुश
सोसायटी में रहने वाले अलग-अलग लोगों ने टाइम्स नाउ नवभारत को बताया- इन्होंने (त्यागी परिवार) बिल्डर के नक्शे से इतर फ्लैट को महल जैसा बना रखा था। उसे बिल्डर जैसा ही होना चाहिए…इसे भी तोड़ा जाए। वे लोग सोसोयटी के लोगों को धमकाते थे। हम उनके पार्क के आसपास जाते थे, कुत्ता छोड़ देने की धमकी दी जाती थी। यही वजह है कि लोग वहां जाने से खौफ खाते थे। बच्चों की लड़ाई में दो साल पहले त्यागी की पत्नी अनु ने बाउंसरों के जरिए कुछ लोगों को कथित तौर पर पिटवाया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *