हनुमान जयंतीः पीएम मोदी ने किया भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

You are currently viewing हनुमान जयंतीः पीएम मोदी ने किया भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

Hanuman Jayanti: PM Modi unveils 108 feet tall statue of Lord Hanuman

हनुमान जयंतीः पीएम मोदी ने किया भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

 

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानि शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अनावरण किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार हनुमानजी चार धाम परियोजना के तहत देश के चारों दिशाओं में बनाई जा रही भगवान की प्रतिमाओं में से यह दूसरे नंबर की है। पीएमओ ने बताया कि इस मूर्ति को देश के पश्चिमी हिस्‍से में, मोरबी में परम पूज्य बापू केशवानंद जी के आश्रम में यह प्रतिमा स्थापित की गई है। इस श्रृंखला की पहली मूर्ति 2010 में उत्तर में हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थापित की गई थी, जबकि दक्षिण में रामेश्वरम में तीसरी प्रतिमा पर काम शुरू हो गया है।’

बता दें कि मोरबी में हनुमानजी की विशाल मूर्ति का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था। इसकी लागत 10 करोड़ रुपए है। जहां प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे, वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य नेता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव का शुभ दिन 16 अप्रैल, को पड़ रहा है। शनिवार होने के कारण इस हनुमान जन्मोत्सव का महत्व कहीं अधिक बढ़ गया है।  देश में कई स्थानों पर लाउडस्पीकरों के माध्यम से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘हनुमान वो शक्ति हैं जिन्होंने समस्त वनवासी प्रजातियों और वन बंधुओं को मान और सम्मान का अधिकार दिलाया।’ प्रधानमंत्री मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हनुमान जी अपनी भक्ति से, अपने सेवाभाव से, सबको जोड़ते हैं। प्रधानमंत्री ने संबोधन की शुरुआत में कहा, ‘आज मोरबी में हनुमान जी की इस भव्य प्रतिमा का लोकार्पण हुआ है। ये देश और दुनिया भर के हनुमान भक्तों के लिए, रामभक्तों के लिए बहुत सुखदायी है, आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *