हजारा एक्सप्रेस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 25 की मौत; यातायात निलंबित

 हजारा एक्सप्रेस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 25 की मौत; यातायात निलंबित

 

 

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां रविवार को नवाबशाह के पास पटरी से उतर गईं। इस हादसे में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 163 लोग घायल हो गए। इनमें से 31 की हालत गंभीर बताई गई है। स्थानीय मीडिया में ये जानकारी दी गई है।

जियो टीवी ने रेलवे मंडल अधीक्षक सुक्कुर महमूदुर रहमान के हवाले से कहा कि ट्रेन दुर्घटना में दस डिब्बे पटरी से उतर गए। घायलों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रभावित बोगियों से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव प्रयास जारी है। लोको शेड रोहरी से एक ट्रेन घटना स्थल पर पहुंच रही है। रहमान ने कहा, साइट तक पहुंचने में कम से कम तीन घंटे लगेंगे। उन्होंने जियो न्यूज को बताया, “दुर्घटना के कारण अप ट्रैक पर यातायात निलंबित है।” ट्रेन के पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक- पाकिस्तान में रेल हादसे नई बात नहीं हैं, लेकिन बारिश में ये ज्यादा होते हैं। इसकी वजह ये है कि ज्यादातर रेलवे ट्रैक्स अंग्रेजों की हुकूमत के दौर के हैं और इन्हें न तो कभी अपग्रेड किया गया और न ही नई लाइन बिछाई गईं। सिंध और पंजाब के कुछ हिस्सों में तो हालात बेहद खराब हैं। पिछले साल भी इसी सेक्शन में एक हादसा हुआ था और उसमें 21 लोग मारे गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *