शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी

शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी

 

 

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था। जब उसका कॉल ट्रेस किया गया, तो वो रायपुर का निकला। अब पुलिस की टीम रायपुर चली गई है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है।

शाहरुख खान की कंपनी रेड चिली के दफ्तर में फोन करके उन्हें धमकी दी गई है। कॉल करने वाले ने कहा कि अगर शाहरुख खान अपनी जान बचाना चाहता है तो हमें करोड़ों रुपया दे, नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा और फिर कॉल को काट दिया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साल 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *