लूट के दौरान हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी ने सीआईए वन में लगाया फंदा

लूट के दौरान हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी ने सीआईए वन में लगाया फंदा

 

लुधियाना  कमिश्नरेट पुलिस में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने सीआईए वन में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली लेकिन किसी को कुछ पता भी नहीं चला। घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और सीआईए इंचार्ज मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपी जतिंदर सिंह को जसपाल बांगर स्थित एक फैक्टरी में चार दिन पहले लूट के दौरान गोली चलने से मजदूर की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह पुलिस रिमांड पर था। पुलिस उससे पूछताछ कर बाकी के आरोपियों का पता लगाने में जुटी थी। शुक्रवार देर रात को आरोपी जतिंदर सिंह ने थाने में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली इस मामले में अभी तक अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं और पूरी जानकारी देने से बच रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *