लुधियाना में निहंग सिंह बाने में चिट्‌टे का सेवन

You are currently viewing लुधियाना में निहंग सिंह बाने में चिट्‌टे का सेवन

लुधियाना में निहंग सिंह बाने में चिट्‌टे का सेवन

 

  •  पंजाब के जिला लुधियाना में एक युवक द्वारा निहंग सिंह बाने में चिट्‌टा सेवन करने की वीडियो वायरल हुई है। ये वीडियो उसी युवक की बताई जा रही है जिसने एक सप्ताह पहले ताजपुर रोड पर सुरजीत मीट शाप पर तेजधार हथियारों से हमला कर दुकानदार को घायल कर दिया था।

वीडियो में दिख रहा है कि युवक हाथ में सिल्वर वर्क रख कर चिट्‌टे का सेवन कर रहा है। दुकानदार जसवंत सिंह ने बताया था कि हमलावरों ने दुकान में घुस गल्ले से पैसे लूटे थे। हमलावर ने तेजधार हथियार से उसके हाथ पर वार किया था जिससे उनकी अंगुलियां तक कटने की नोबत आ गई थी। दुकानदार ने बताया था कि हमला करने वाले युवक चिट्‌टे के सेवन करते है।पहले भी कई बार इन युवकों ने कई दुकानों में चोरियां की है। पीड़ितों ने हमलावरों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 7 में मामला भी दर्ज करवा दिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *