लुधियाना में चोरों का आतंक, बंद पड़े घर को बनाया निशाना, लाखों की नकदी लेकर हुए फरार

You are currently viewing लुधियाना में चोरों का आतंक, बंद पड़े घर को बनाया निशाना, लाखों की नकदी लेकर हुए फरार

Terror of thieves in Ludhiana, targeted a closed house, absconded with cash worth lakhs

लुधियाना में चोरों का आतंक, बंद पड़े घर को बनाया निशाना, लाखों की नकदी लेकर हुए फरार

  • लुधियाना : शहर में चोरों के हौसलें बुलंद होते जा रहे है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते प्रेम नगर इलाके से सामने आया है। यहां अज्ञात लुटेरों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाया है, लुटेरों ने घर का ताला तोड़ वहां से नकदी, गहने और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं,आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

घटना संबंधी जानकारी देते हुए घर के मालिक ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी रखी थी। इसलिए वे किसी काम के कारण बाहर गए थे 4 दिन बाद जब वह घर वापिस आए तो उन्हें इस घटना के बारे में पता चला कि पीछे से उनके घर पर चोरी हो गई है। चोर घर में पड़े डेढ़ लाख रुपए, 5 तोले के गहने, नए कपड़े और अन्य सामान ले गए। घर के मालिक का कहना है कि चोर लड़की के दहेज का सामान भी चोरी कर ले गए, जिस कारण परिवार को भारी नुक्सान हुआ है। दूसरी ओर मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *