लुधियाना में खुली प्रशासन की पोल, सड़क धंसने से बना कई फुट गहरा गड्ढा, मौके पर पहुंचे विधायक

You are currently viewing लुधियाना में खुली प्रशासन की पोल, सड़क धंसने से बना कई फुट गहरा गड्ढा, मौके पर पहुंचे विधायक

Administration exposed in Ludhiana, many feet deep pit formed due to road collapse, MLA reached the spot

लुधियाना में खुली प्रशासन की पोल, सड़क धंसने से बना कई फुट गहरा गड्ढा, मौके पर पहुंचे विधायक

  • लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते माडल टाऊन एक्सटेंशन श्मशानघाट रोड पर सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया। जिसके बाद सड़क से यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। सड़क धंसने के कारण वहां गहरा गड्डा हो गया है। सड़क धंसने की सूचना मिलने के बाद इलाका विधायक मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा ले रहे हैं। बताया जा रहा हैकि मॉडल टाउन एक्सटेंशन श्मशान घाट रोड पर सीवरेज की लाइन टूटने की वजह से एक बार फिर सड़क धंस गई।

मिली जानकारी के अनुसार जहां भारी बारिश के बाद पानी का प्रेशर बढ़ने से सीवरेज के मेनहोल में लीकेज शुरू हो गई और मिट्टी धंसने से कई फीट गहरा व चौड़ा गड्ढा बन गया। हालांकि उस समय किसी वाहन के न गुजरने कारण कोई हादसा होने से बच गया, लेकिन फिर भी नगर निगम द्वारा बेरीगेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। जिसके बाद विधायक गुरप्रीत गोगी द्वारा साइट विजिट की गई और अफसरों को सीवरेज लाइन की रिपेयर का काम जल्द शुरू करने के लिए बोला गया।

वहीं निगम अफसरों का कहना है कि पुराने पेड़ की जड़ें फैलने कारण नीचे से गुजर रही डॉट सीवरेज की लाइन में से इंटे खिसकने के कारण सड़कधंसी है। का हवाला दिया जा रहा है। सड़क के नीचे से गुजर रही स्ट्राम व डोमेस्टिक सीवरेज की लाइन के अलावा मेनहोल टूटने के बाद शुरू हुई पानी की लीकेज की वजह से मिट्टी धंसने की समस्या आई है। जहां पानी का लेवल डाउन होने पर दोपहर व रात के समय ही रिपेयर का काम किया जा रहा है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *