रेल हादसा; पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मारी,हादसे में 50 से ज्यादा यात्री घायल…

रेल हादसा; पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मारी,हादसे में 50 से ज्यादा यात्री घायल…

Maharashtra Gondia train accident : रायपुर से पैसेंजर ट्रेन नागपुर जा रही थी। इसी दौरान गोंदिया में यह पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई।  घटना में 50 से ज्यादा यात्री घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

महाराष्ट्र के गोंदिया में ट्रेन हादसा सामने आया है। यहां एक पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई। टक्कर की इस घटना में 50 से ज्यादा यात्री घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया कि जख्मी यात्रियों की हालत गंभीर नहीं है।

रायपुर से नागपुर जा रही थी पैसेंजर ट्रेन
यह घटना रात के समय हुई। रायपुर से पैसेंजर ट्रेन नागपुर जा रही थी। इसी दौरान यह पैसेंजर ट्रेन गोंदिया में मालगाड़ी से टकरा गई। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में ट्रेन के तीन बोगी पटरी से उतरे। बताया जा रहा है कि सिग्नल की खराबी की वजह से भगत की कोठी के पास यह हादसा हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *