रेलवे ट्रैक पर बैठ किसानों ने शताब्दी समेत कई ट्रेनों के पहिए रोके, किसानों ने टोल प्लाजा भी फ्री करवाए

 रेलवे ट्रैक पर बैठ किसानों ने शताब्दी समेत कई ट्रेनों के पहिए रोके, किसानों ने टोल प्लाजा भी फ्री करवाए

चंडीगढ़ : किसान आंदोलन के तहत आज किसानों ने रेल ट्रैक पर धरने भी दिए हैं और टोल प्लाजा भी फ्री करवा दिए हैं। किसानों के प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनों की शेड्यूलिंग प्रभावित हुई है। किसान यूनियन एकता डकाैंदा की तरफ से गुरुहरसहाय में रेलवे ट्रैक पर धरना लगाकर ट्रेनें रोकी गईं। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों को खत्म करने पर तुली हुई है। भाकियू उगराहां ने दोपहर 12 बजे से 6 जिलों में ट्रेनों को भी रोक दिया है। उगराहां का यह विरोध 4 बजे तक जारी रहेगा। वहीं, सड़क व रेल मार्ग अवरुद्ध होने के बाद फ्लाइट्स के दाम 7 गुना तक बढ़ चुके हैं। वहीं, दिल्ली से आ रही दिल्ली-अमृतसर शताब्दी को ढिल्लवां में रोक दिया गया है।

Rail Track Jam… इसी तरह गाड़ी संख्या 12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस को भी व्यास रेलवे स्टेशन पर ही खाली करने के बाद वहीं से वापस रवाना किए जाने का शेड्यूल जारी किया गया है। इससे पहले सुबह के समय जाने वाली सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर रवाना हो गई। किसान यूनियन एकता उग्राहां की तरफ से जिला प्रधान अमरीक सिंह गंडूआ की अगुवाई में सुनाम ऊधम सिंह वाला रेलवे स्टेशन पर रेल चक्का जाम किया गया है। रेल रोको’ आह्वान के चलते रेल मंत्रालय द्वारा बरनाला स्टेशन पर दोपहर पौने तीन बजे आने वाली पैसेंजर यात्री गाड़ी अप 04547 अंबाला बंठिडा व साढ़े चार बजे आने वाली डाउन 14735 गंगानगर अंबाला पैसेंजर यात्री गाड़ी को रद कर दिया गया है। संयुक्त मोर्चा के किसानों ने बताया कि आज 11 से 2 बजे तक पूरे पंजाब के टोल प्लाजा फ्री कर दिए गए हैं। वाहनों के लिए टोल प्लाजा गेट खुलवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कल भी पूरे देश में बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान कोई भी गतिविधि नहीं होने दी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *