जग्गी ने बताया कि उनका परिवार पिछले कई दशकों से आदमपुर में कबाड़ी की दुकान का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस कबाड़ी के काम से वह आज तक अपना घर और दुकान नहीं बना सका। उन्होंने बताया कि वह पिछले 50 साल से लॉटरी खरीद रहे हैं और उन्हें उम्मीद थी की कभी ना कभी तो उनकी किस्मत चमकेगी।
प्रीतम लाल जग्गी ने बताया कि उसने पिछले हफ्ते उक्त लॉटरी शहर से आए सेवक नाम के व्यक्ति से खरीदा था। ये टिकट मैंने अपनी और अपनी पत्नी अनीता जग्गी उर्फ बबली के नाम से खरीदा था। प्रीतम लाल ने बताया कि रविवार सुबह जब उसने अखबार पढ़ा तो पता चला कि उसकी लॉटरी निकली है। हालांकि, पहले मुझे यकीन नहीं हुआ कि मेरी लॉटरी निकली है, मगर फिर मुझे शहर से लॉटरी बेचने वाली एजेंसी का फोन आया। जिसके बाद मुझे यकीन हुआ की सच में मेरी लॉटरी लग गई है। प्रीतम लाल ने कहा कि पैसा मिलने पर मैं 25 प्रतिशत पैसा सामाजिक कार्यों में लगाऊंगा।
वहीं, प्रीतम लाल कबाड़ी की 2.5 करोड़ की लॉटरी निकलने की खबर आदमपुर में आग की तरह फैल गई और हर कोई प्रीतम कबाड़ी के घर पर बधाई देने पहुंच रहा है।








Leave a Reply