राखी सावंत की मां जया सावंत का हुआ निधन, ट्यूमर के चलते टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में थीं भर्ती
मुंबई : राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन हो गया है। वह मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती थीं। राखी की मां को ब्रेन ट्यूमर था। राखी के पति आदिल खान ने जया सावंत के निधन की खबर को कन्फर्म किया है। जया सावंत की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। पिछले कुछ समय से राखी सोशल मीडिया पर मां के हेल्थ को लेकर लगातार अपडेट साझा कर रही थीं। पपराजी से बात करते हुए कई बार वह फूट-फूटकर रो पड़ी थीं।
राखी के फैन्स लगातार उनकी मां के लिए दुआएं मांग रहे थे। उन्होंने अस्पताल से अपनी मां का वीडियो शेयर करते हुए फैन्स से गुजारिश की थी सभी दुआ करें कि उनकी मां जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। राखी के लिए यह सदमे की तरह है। ईटाइम्स से बात करते हुए राखी ने बताया कि उनकी मां का निधन हो गया है। राखी ने कहा, ‘मां अब नहीं रहीं।’ उन्होंने बताया कि उनकी मां का मल्टी ऑर्गन फेल हो गया। वह गंभीर स्थिति में थी। कैंसर उनके किडनी और फेफड़ों तक में फैल गया था। अपनी बात कहते-कहते राखी रोने लग गईं।
राखी की मां पिछले 3 साल से कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने इससे लंबी लड़ाई लड़ी। बीच में उनकी स्थिति में सुधार भी आया था। राखी पहले यह भी बता चुकी हैं मां के इलाज के लिए सलमान खान ने उनकी मदद की थी। सलमान बीच-बीच में उनकी मां की हेल्थ को लेकर अपडेट लिया करते थे।









Leave a Reply