मुख्यमंत्री मान का पंजाब वासियों के नाम संदेश, अमन-शांति बनाए रखने पर किया पंजाबियों का धन्यवाद

You are currently viewing मुख्यमंत्री मान का पंजाब वासियों के नाम संदेश, अमन-शांति बनाए रखने पर किया पंजाबियों का धन्यवाद

मुख्यमंत्री मान का पंजाब वासियों के नाम संदेश, अमन-शांति बनाए रखने पर किया पंजाबियों का धन्यवाद

 

अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर लोगों को संदेश दिया है। सोशल मीडिया के जरिए लाइव होकर मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं अमन-शांति बनाए रखने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों का धन्यवाद किया है। सीएम मान का कहना है कि कुछ लोग बीते दिनों विदेशी ताकतों के साथ मिलकर पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश में थे। जिन्हें पकड़ लिया गया है। दूसरों के बेटों को गलत दिशा में लेकर जाना आसान है, लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।

जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से लाईव होकर उन्होंने कहा कि पंजाब बिल्कुल सुरक्षित हाथ में है। आम आदमी पार्टी कट्टर इमानदार पार्टी है। देश के खिलाफ पंजाब में साजिश रचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, क्योंकि जनता ने भारी बहुमत देकर हमे जिम्मेदारी दी है। राज्य की अमन शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को पंजाबियों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।

वहीं सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शिक्षा और हेल्थ को बढ़ावा देने वाली सरकार है। आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सेकुलर है। पंजाब की अमन-शांति उसके लिए सर्वोपरि है। अगर कोई ताकत देश के खिलाफ पंजाब में पनप रही हो तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विदेशी ताकतों के हत्थे चढ़ पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे, नफरत भरी स्पीच दे रहे थे और कुछ ऐसे कानून के खिलाफ बोल रहे थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और वे सभी पकड़े गए हैं। उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *