जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते माडल हाऊस स्थित एक प्राइवेट स्कूल के छात्रों में मंगलवार दोपहर को उस वक्त खूनी जंग हो गई, जब एक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र स्कूल से लौट रहा था तो पीछे से आए उसी स्कूल के 12वीं के 10-15 छात्रों द्वारा मामूली बहसबाजी के बाद उस 11वीं कक्षा के छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं घायल छात्र की पहचान रोबिन शर्मा के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए घायल रोबिन ने बताया कि वह सेंट सोल्जर स्कूल के 11वीं छात्र है स्कूल के 12वीं के छात्र के साथ मिलकर 10-15 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित छात्र ने बताया कि एक बेकरी मालिक का नाम भी लिया जिसकी बेकरी में से हथियार निकाल पर उस पर जानलेवा हमला किया और उसकी एक्टिवा भी बुरी तरह से तोड़ दी। पीडित ने बताया कि जैसे ही वह स्कूल ने निकला। इस दौरान छात्र बाइक पर उसके पीछे आ गए। इस दौरान उसकी कक्षा के छात्र भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उक्त छात्रों ने जानबूझकर उसके साथ झगड़ा किया।
वहीं इस मामले पर प्रिंसीपल अनुराधा का कहना है कि बच्चों के परिजनों को बुलाकर बातचीत की जाएगी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त छात्रों ने बेकरी से खंडा सहित अन्य हथियार निकाले और उस पर हमला कर दिया। पीड़ित को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अरमान अस्पाल रैफर कर दिया है।








Leave a Reply