मनीमाजरा में हुई बड़ी वारदात, नौजवान का तेजधार हथिारों से कत्ल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

You are currently viewing मनीमाजरा में हुई बड़ी वारदात, नौजवान का तेजधार हथिारों से कत्ल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Major incident in Manimajra, youth killed with sharp weapons, incident caught on CCTV camera

मनीमाजरा में हुई बड़ी वारदात, नौजवान का तेजधार हथिारों से कत्ल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

 

 

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के अंतर्गत आते मनीमाजरा में बीती रात उस वक्त एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई जब, एक पैदल जा रहे युवक पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक युवकर की पहचान सूरज निवासी वाल्मीक मोहल्ला के रूप में हुई है और वह नगर निगम में ठेके पर काम के साथ-साथ बैंडबाजे की टीम में भी काम करता था।

जानकारी अनुसार सूरज शनिवार रात को वह एक प्रोग्राम से वापिस लौट रहा था। जब वह चिल्ड्रेन पार्क नजदीक पहुंचा तो उसके सामने से मुंह ढके हुए नौजवानों ने उसे घेर लिया। उन्होंने सूरज पर काफी वार किए और उसे लहु-लुहान कर दिया। सूरज को इस हालत में देख कुछ लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दिया। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।

इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे उसकी तरफ आए नौजवान सूरज को मारते हुए वहां से निकल जाते हैं। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से इस फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। थाना मनीमाजरा में इस सम्बन्धित मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की तरफ से दोषियों की खोज में छापेमारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *