भारी गिरावट के बाद Share Market में आई बाहार, हफ्ते के आखिरी दिन निवेशकों ने कमाए 6 लाख करोड़

भारी गिरावट के बाद Share Market में आई बाहार, हफ्ते के आखिरी दिन निवेशकों ने कमाए 6 लाख करोड़

 

 

नई दिल्ली- शेयर मार्किट में कई दिनों से चल रही गिरावट के बाद अब थोड़ी संभलनी शुरू हो गई है। मार्किट में आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बंपर तेजी देखी गई है। हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स में आई रैली ने 1,713 अंकों का उछाल दे दिया है, जिससे सेंसेक्स एक दिन में 2 पर्सेंट उछल गया। सेम ऐसा ही हाल निफ्टी का भी देखा गया। निफ्टी में भी एक दिन में 493 प्वाइंट यानी 2.12% की तेजी आई। यह 27 सितंबर 2024 के बाद से आई पहली ऐसी रैली है, जिसमें निवेशकों ने एक दिन में 6,64 लाख करोड़ रुपए कमा लिए।

घरेलू बाजार में कई सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जो कल की बिकवाली के बाद एक अच्छी रिकवरी को दर्शाता है, जो काफी हद तक अडानी मुद्दे के कारण हुई थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और एसबीआई जैसे दिग्गज शेयरों ने अच्छी बढ़त दर्ज की, जिससे बाजार के बेंचमार्क में तेजी आई। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि बाजार में तेजी तकनीकी कारकों की वजह से आई है, न कि मौलिक कारकों की वजह से, क्योंकि बाजार में तेजी को आगे बढ़ाने के लिए नए, सकारात्मक ट्रिगर्स की कमी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *