बड़ा हादसा; ट्रेन के अंदर रखे गैस सिलेंडर के कारण पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले-20 से अधिक घायल

बड़ा हादसा; ट्रेन के अंदर रखे गैस सिलेंडर के कारण पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले-20 से अधिक घायल

 

 

तमिलनाडु में एक ट्रेन दुर्घटना सामने आई है। यहां मदुरै स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के कोच में आग लग गई। दक्षिणी रेलवे के सूत्रों ने बताया कि लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के एक यात्री कोच में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हैं।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में आज सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर मदुरै यार्ड में निजी कोच में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन सेवाओं ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे के अनुसार, आग यात्री द्वारा छुपाकर गैस सिलेंडर ले जाने के चलते हुई है। अधिकारियों ने कहा कि निजी पार्टी कोच में यात्री गैस सिलेंडर को अवैध रूप से लेकर जा रहा है। कोच में लगी आग काफी भीषण थी, जिसे बड़ी मुश्किल से अग्निशमन कर्मियों ने बुझाया।

दक्षिणी रेलवे ने बताया कि आग शनिवार सुबह 5.15 बजे लगी और आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन सेवा कर्मियों ने सुबह 7.15 बजे तक आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर बिखरे हुए सामान में एक सिलेंडर और आलू का एक बैग शामिल था, जिससे पता चलता है कि वहां खाना पकाने की कोशिश की गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *