बड़ा हादसा; जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होने से पलटी , 20 लोग घायल

बड़ा हादसा; जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होने से पलटी , 20 लोग घायल

 

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के वातायिन इलाके में आज एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें लगभग 20 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होने की वजह से अचानक पलट गई और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। राहत की बात यह है कि अब तक इस हादसे में एक भी मौत की खबर नहीं है। फिलहाल, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और घायलों की शिनाख्त करने में जुटी है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *