बेरोजगारी का आलम;  2216 वैकेंसी इंटरव्यू के लिए पहुंच गए 25000 लोग.

बेरोजगारी का आलम;  2216 वैकेंसी इंटरव्यू के लिए पहुंच गए 25000 लोग.

 

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को बेरोजगारों की भारी भीड़ जमा हो गई। दरअसल, ये सभी 25 हजार लोग नौकरी के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे थे। बता दें कि एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की तरफ से ‘एयरपोर्ट लोडर’ के लिए 2216 पदों पर जॉब वैकेंसी निकाली थी। लेकिन इन 2216 वैकेंसी के लिए 25,000 से अधिक आवेदन पहुंच गए। इसके बाद एयर इंडिया के कर्मचारियों को इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ गई।

इस घटना के बाद इसका वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है। मुंबई एयरपोर्ट का ये दृश्य देश में बेरोजगारी की स्थिति को समझने के लिए बिलकुल सटीक है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के फॉर्म काउंटर तक पहुंचने के लिए हजारों की संख्या में आवेदक एक-दूसरे के साथ कैसे धक्का-मुक्की कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *