बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना, यात्रियों में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन नंबर 12565 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना मिली जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, चेकिंग के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।
बीते कई दिनों से एयरलाइंस से लेकर स्कूल समेत विभिन्न स्थानों पर बम की खबर ने प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। बम की खबर से आम लोगों में भी डर बैठ जाता है। वहीं, अब धमकी देने वाले आपराधिक तत्वों ने रेलवे को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला आया है बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन से जुड़ा हुआ। इस ट्रेन में बम होने की सूचना मिली जिसके बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई।
कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन नंबर 12565 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। बम की सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वाड के साथ ट्रेन की सघन चेकिंग की है। हालांकि, ट्रेन में चेकिंग के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ट्रेन डेढ़ घंटा विलंब के बाद के बाद रवाना हुई है।








Leave a Reply