बालीवुड में दौडी शोक की लहर, इस दिग्गज अभिनेता की हार्ट अटैक से गई जान

You are currently viewing बालीवुड में फैली शोक की लहर, इस दिग्गज अभिनेता की हार्ट अटैक से गई जान

Wave of mourning spread in Bollywood, this veteran actor died of heart attack

बालीवुड में दौडी शोक की लहर, इस दिग्गज अभिनेता की हार्ट अटैक से गई जान

 

मुबंईः वीरवार को बालीवुड में उसवक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब बालीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। 68 वर्षीय मिथलेश कई सालों से बालीवुड में काम कर रहे थे। उनका पिछले 10 दिनों से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां वीरवार सुबह करीब 4 बजे उनका हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया।

मिथिलेश चतुर्वेदी के दामाद आशीष चतुर्वेदी ने इस खबर की पुष्टि की है। आशीष ने बताया कि वरिष्ठ अभिनेता का गुरुवार सुबह 4 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उन्होंने कहा, ‘मिथिलेश जी को दिल की बीमारी थी और पिछले दस दिनों से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें आज सुबह 4 बजे दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर करीब 2-3 बजे मुंबई के वर्सोवा में होगा।’

अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी को ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘कोई मिल गया’, ‘माई फ्रेंड पिंटो’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ और ‘रेडी’ जैसे कई फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए जाना जाता है। वह थिएटर की दुनिया काफी सक्रिय थे और शोबिज के कलाकारों में वह एक सीनियर एक्टर के तौर पर सम्मान पाते थे। वह ‘पटियाला बेब्स’ जैसे टीवी शो और ‘स्कैम 1992’ जैसे वेब शो में दिखाई दिए, इस शो में उन्होंने प्रतीक गांधी के किरदार यानी हर्षद मेहता के वकील राम जेठमलानी की भूमिका निभाई थी। वह आखिरी बार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना के साथ ‘गुलाबो सिताबो’ में दिखाई दिए थे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *