बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने एक और संदिग्ध को पकड़ा, करीना कपूर ने दिया बड़ा बयान

बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने एक और संदिग्ध को पकड़ा, करीना कपूर ने दिया बड़ा बयान

 

नई दिल्ली- बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में पुलिस ने एक और संदिग्ध को काबू किया है। हालांकि, अभी मुंबई पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

जानकारी सामने आई है कि पुलिस संदिग्ध को बांद्रा पुलिस स्टेशन ले गई है और पूछताछ कर रही है। सैफ पर हमले को 60 घंटे बीत चुके हैं और अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद पुलिस को एक सुराग तक हाथ नहीं लगा है। वहीं, अब इस मामले में अभिनेत्री करीना कपूर ने पुलिस में बयान दर्ज करा दिया है। उन्होंने अपने बयान में बताया कि वह हमले के वक्त काफी घबरा गई थीं। सैफ के बीच बचाव की वजह से हमलावर जहांगीर (जेह) तक नहीं पहुंच पाया था। अभिनेत्री ने बताया कि आरोपी ने कुछ भी चुराया नहीं था, लेकिन इस दौरान उसका व्यवहार काफी आक्रामक रहा था। उधर, अभिनेता की हालत अब ठीक है। उनकी हालत में आए सुधार को देखते हुए उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 21 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

बता दें कि सैफ अली खान पर 15 जनवरी की रात ढाई बजे हमलावर ने घर में घुसकर चाकू से अटैक किया था। अगले दिन मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था, जबकि दूसरा फरार था। पुलिस तुरंत ही जांच में जुट गई थी और अब 60 घंटे बाद एक और संदिग्ध हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इसे लेकर भी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि ये कौन है, क्‍या यह वही हमलावर है? इसको लेकर अभी पुलिस कुछ नहीं बता रही है। फिलहाल कार्रवाई अभी जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *