बड़ा हादसा; बर्थडे की पार्टी कर घर लौट रहे 4 दोस्तों की कार नदी में गिरी..

बड़ा हादसा; बर्थडे की पार्टी कर घर लौट रहे 4 दोस्तों की कार नदी में गिरी..

 

 

 

जगराओं : पंजाब के जिला लुधियाना में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां के जगराओं में देर रात बर्थडे पार्टी से आ रहे दोस्तों की कार क्षेत्र के डल्ला गांवों की नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दो दोस्तों को गांव के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि दो दोस्तों का कुछ पता नहीं चल पाया।

जानकारी के अनुसार गांव लक्खा निवासी हरदेव सिंह पुत्र दिलप्रीत सिंह का जन्मदिन था। दिलप्रीत बीती रात अपने 3 दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी के लिए गांव डल्ला के एक रेस्टोरेंट में गया था, जहां उन्होंने बर्थडे पार्टी रखी थी। पार्टी के बाद चारों दोस्त अपनी कार में सवार होकर डल्ला गांव चले गए। उनकी कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार नहर में जा गिरी।

हादसे का पता चलते ही गांव के लोग काफी संख्या में एकत्र हो गए और गांव के गुरुद्वारा साहिब से उक्त घटना की अनाउंसमेंट भी करवाई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दिलप्रीत व उसके एक दोस्त को सकुशल बाहर निकाला, जबकि देर रात तक अन्य दो दोस्तों का कुछ पता नहीं चला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *