प्रधानमंत्री मोदी ने 3400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, जानें किस मॉडल का किया जिक्र…

प्रधानमंत्री मोदी ने 3400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, जानें किस मॉडल का किया जिक्र…

 

नई दिल्ली :  गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सूरत में रोड शो किया। इसके बाद शहर को 3400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।

पीएम ने कहा कि नवरात्रि के व्रत में सूरत आना थोड़ा मुश्किल होता है। उन्होंने शहर को श्रम का सम्मान करने वाला बताया। पीएम ने कहा कि आज दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होते शहर में सूरत का नाम है। इसके अलावा देश के स्वच्छ शहरों में भी हम सूरत का नाम गर्व से लेते हैं। उन्होंने एयरपोर्ट मंजूरी में देरी के बहाने विपक्ष पर निशाना साधा। अब प्रधानमंत्री भावनगर जाएंगे। जिले के लोगों को 5200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि के चल रहे समारोहों के दौरान गुजरात में बुनियादी ढांचे, खेल और आध्यात्मिक स्थलों की आधारशिला रखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सूरत जनभागीदारी और एकता का एक बेहतरीन उदाहरण है। पूरे भारत के लोग सूरत में रहते हैं, यह एक छोटा भारत है। साथ ही उन्होंने कहा कि सूरत की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये शहर श्रम का सम्मान करने वाला शहर है।

सूरत 4-P का उदाहरण है
पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस सदी के शुरुआती दशकों में जब दुनिया में 3-P यानि Public Private Partnership की चर्चा होती थी, तब मैं कहता था कि सूरत 4-P का उदाहरण है। 4-P यानि People, Public, Private Partnership। यही मॉडल सूरत को विशेष बनाता है। आज सूरत के सभी लोगों ने ऐसा कर के दिखा दिया है। मुझे खुशी है कि आज दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होते शहर में सूरत का नाम है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *