प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की सेंटर मोनिटरिंग कमेटी के सदस्य पहुँचे जालंधर

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की सेंटर मोनिटरिंग कमेटी के सदस्य पहुँचे जालंधर

 

MBD NEWS : जालंधर: आज प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की सेंटर मोनिटरिंग कमेटी के सदस्य  मनोज कुमार चौहान जालंधर पहुँचे। उन्होंने जालंधर के जिला अधिकारी  जसप्रीत सिंह  से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चिन्हित गाँव वरियाणा को दिए गए फंड की जानकारी ली और जिला वेलफेयर विभाग के स्टाफ को साथ लेकर गाँव वरियाणा मे विजिट किया। गाँव विजिट के दौरान  चौहान ने आंगनवाड़ी, शमशान घाट, स्कूलों व इंटरलॉक टाइलों की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर चौहान ने बताया कि गाँव मे इंटरनेट सुविधा, स्ट्रीट लाइट सिस्टम न के बराबर है, सरकारी हाई स्कूल में मात्र एक ही टॉयलेट होने से बच्चों व बच्चीयों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसके लिए उन्होंने मौके पर ही स्टाफ को जल्द ही स्कूल में 2 टॉयलेट बनाने का आदेश दिए।
इसके अलावा  मनोज कुमार चौहान ने जिला अधिकारी को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चिन्हित गाँवों में अवैध निर्माण व अनाधिकृत कालोनियों पर शीघ्र ही सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया। श्री चौहान ने बताया कि वे नगर निगम जालंधर जाकर कमिश्नर से मिले व उनको भी अनाधिकृत कॉलोनियों पर सख्त कार्यवाही हेतु कहा। इस अवसर पर टीम में मनोज कुमार चौहान के साथ लीगल एडवाइजर एडवोकेट योगेश प्रशाद, दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *