पूर्व विधायक जलालपुर विजिलेंस के रडार पर, लुक आउट नोटिस हुआ जारी

You are currently viewing पूर्व विधायक जलालपुर विजिलेंस के रडार पर, लुक आउट नोटिस हुआ जारी

Former MLA Jalalpur on Vigilance’s radar, look out notice issued

पूर्व विधायक जलालपुर विजिलेंस के रडार पर, लुक आउट नोटिस हुआ जारी

 

पटियालाः पटियाला विधानसभा क्षेत्र के घन्नौर के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर विजिलेंस की रडार पर है। बता दें कि पूर्व विधायक जलालपुरा के खिलाफ शंभू ब्लाक के तहत आते 5 गांवों की जमीन घोटाले के आरोप लगे हैं। आरोप लगने के बाद जलालपुर विदेश भागने की फिराक में है वह अंडरग्राऊंड हो गए हैं जिसके चलते विजिलेंस ने जलालपुर को लेकर लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया है।

जिक्रयोग्य है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले साल 26 मई को जमीन घोटाले को लेकर पटियाला के रेंज ऑफिस में मामला दर्ज किया था। इस मामले में विजिलेंस ने 34 लोगों जिनमें सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं को नामजद किया था। विजिलेंस ने इन सभी के साथ-साथ 10 फर्मों पर भी केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शंभू ब्लाक के तहत आते पांच गांवों में 1104 एकड़ जमीन एक्वायर की गई थी। इस जमीन के लिए 205 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ था। इसके अलावा जिन लोगों ने पंचायतों से यह जमीन ली थी उन्हें 97.8 करोड़ रूपए का भुगतान किया था।

गौरतलब है कि जमीन को एक्वायर करने के बाद जो 205 करोड़ रुपए पंचायतों को मिले थे उससे वहां पर विकास कार्य करवाए गए। इन विकास कार्यों में ही करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ। इस घोटाले में ठेके पर विकास कार्य करने वाली  एक कंपनी ने ही विजिलेंस ब्यूरो के पास अपना बयान दर्ज करवाया था कि उन्होंने कमाए हुए पैसों में से शेयर पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को दिया था। इससे पहले भी पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा कांग्रेस के कई पूर्व मंत्रियों के घर और उनकी अन्य जगहों पर सर्च करने सहित इमारतों की पैमाइश की जा चुकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *