पत्रकार रवि गिल सुसाईड मामले में गिरफ्तार आरोपी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे
जालंधर : जालंधर में बीते दिनों हुए पत्रकार रवि गिल सुसाईड मामले के सभी आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आज सभी आरोपियों को दो दिन का रिमांड खत्म हो गया था। वहीं कोर्ट में पुलिस का कहना था कि सभी आरोपियों से पुलिस दोबारा पूछताछ करना चाहती है। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें हिरासत में भेज दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार जेएमआईसी रेणुका कालड़ा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में कुछ दिन पहले पत्रकार रवि गिल को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में गिरफ्तार किए गए राजेश कपिल, कीर्ति गिल, शुभम गिल और साजन नरवाल को आज दो दिन के पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने इन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया। जहां माननीय अदालत ने रिमांड खत्म होने के बाद इन चारों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। यहां बता दें कि पुलिस ने पहले उक्त आरोपियों का दो दिन का रिमांड हासिल किया था और पहला रिमांड खत्म होने के बाद आज इन चारों को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि वह उनसे और पूछताछ करना चाहती है। इसलिए पुलिस ने इनका रिमांड मांगा था। इन सभी के खिलाफ थाना बारादरी में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत मामला दर्ज़ किया गया है।








Leave a Reply