पत्नी के एक फाइनेंसर के साथ अवैध संबंधों से परेशान हो कर परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या

 पत्नी के एक फाइनेंसर के साथ अवैध संबंधों से परेशान हो कर परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या

 

लुधियाना -पंजाब के शहर लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां ह्दयविदारक घटना में एक व्यक्ति बेटी, भतीजा और भाई को लेकर कार समेत नहर में कूद गया। ये परिवार फिरोजपुर से संबंधित है। काफी घंटे रेस्क्यू चलने के बाद कार नहर से निकाली गई। कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई। मरने से पहले व्यक्ति ने वीडियो भी बनाया है। जिसमें उसने पत्नी के इलाके के ही एक फाइनेंसर के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए हैं।

मृतकों की पहचान फिरोजपुर के मोहल्ला बुधवारा निवासी जसविंदर सिंह (37), भाई हरप्रीत सिंह (40), बेटी गुरलीन कौर और भतीजे अगम के रूप में हुई है। जसविंदर के भाई ने बताया कि उसकी भाभी काला संधू नाम के फाइनेंसर के साथ रहने लगी थी। काला संधू ने मोहल्ले में उसे अलग कमरा लेकर दिया हुआ था। भाभी की मां और बहन भी उसी का साथ देती थीं। इसी से जसविंदर सिंह आहत था जिसकारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *