पठानकोट की युवती ने लुधियाना के पीएयू के होस्टल में फंदा लगा की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिख दी यह बड़ी बात

You are currently viewing पठानकोट की युवती ने लुधियाना के पीएयू के होस्टल में फंदा लगा की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिख दी यह बड़ी बात

Pathankot girl commits suicide in PAU hostel of Ludhiana, wrote this big thing in suicide note

पठानकोट की युवती ने लुधियाना के पीएयू के होस्टल में फंदा लगा की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिख दी यह बड़ी बात

 

लुधियानाः लुधियाना की पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के होस्टल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब होस्टल के कमारा नंबर-12 में रहने वाली छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब मृतक युवती की सहेली कमरे में आई और उसने युवती का शव पंखे से लटकता पाया जिसके बाद सहेली ने शोर मचा दिया। वहीं, प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस थाना पीएयू की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिेए अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक युवती की पहचान रेणू वाला (20) के रूप में हुई है तथा वह पठानकोट की रहने वाली बताई जा रही है।

जानकारी अनुसार, पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि उसने सुसाईड नोट में मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया गया है। छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। पता लगाया जा रहा है कि छात्रा के संपर्क में कौन-कौन लोग थे। पुलिस इस मामले को सिर्फ आत्महत्या मान कर नहीं चल रही। छात्रा की आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही या उसने किसके दबाव में आकर फंदा लगाया इस पर भी पुलिस कार्य कर रही है।

थाना पीएयू से जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि छात्रा रेणू बाला (20) के पिता सुरिदंर को शनिवार देर शाम घटना की जानकारी दे दी थी। आज उनके आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। छात्रा की मौत की वजह क्या रही इस पर पुलिस काम कर रही है। यदि कोई भी व्यक्ति इस मामले में आरोपी पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *