पटियाला हाउस कोर्ट ने पूजा खेड़कर की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज 

पटियाला हाउस कोर्ट ने पूजा खेड़कर की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

 

आईएएस ट्रेनी पूजा खेड़कर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने पूजा खेड़कर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी.

 

पूजा खेड़कर को कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका हुई खारिज

ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर

आईएएस ट्रेनी पूजा खेड़कर को गुरुवार को कोर्ट से झटका लगा. पटियाला हाउस कोर्ट ने पूजा खेड़कर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने पूजा की कोर्ट में मौजूदगी पर सवाल उठाए. कोर्ट ने इस बात पर भी असंतोष जताया कि वह अनुपस्थित थी. कोर्ट ने कहा कि अगर आरोपी पूरे सेशन में एक बार भी मौजूद रहती है तो उसे हमेशा उपस्थित नहीं माना जाएगा.

यूपीएससी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आईएएस ट्रेनी पूजा खेड़कर के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की थी.

पूजा पर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के लिए अपने आवेदन में गलत जानकारी प्रस्तुत करने का आरोप लगाया गया था.

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *