पंजाब में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, अब राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा की रिपोर्ट आई पाजिटिव, प्रधानमंत्री की फिरोजपुर रैली में नहीं होंगे शामिल
चंडीगढ़ः देश में कोरोना केसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है, वहीं पंजाब में एक बार फिर से इस खतरा बढ़ गया है और आए दिन कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी बीच अब राज्यसभा सदस्य व अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। जिक्रयोग्य है कि सुखदेव सिंह ढींडसा फिरोजपुर में होने वाली प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में भी शामिल होने वाले थे।
जानकारी अनुसार बुधवार को अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन करते हुए अब ने सारे कार्यक्रम कर दिये हैं और अपने सम्पर्क में आए सभी नेताओं कार्यकर्ताओं सहित सभी लोगों को अपना कोरोना टैस्ट करवाने की अपील की है। इसी दौरान उन्होंने अपने सारे कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है।
जिक्रयोग्य है कि राज्ससभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा बुधवार को फिरोजपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए संगरूर से फिरोजपुर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें पता चला कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। फिलहाल उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही ढींडसा ने उनके संपर्क में आए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।








Leave a Reply