पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल संग दिल्ली के सरकारी स्कूलों का जायजा लेने पहुंचे, बोले- यह एजुकेशन का नेक्स्ट लेवल

You are currently viewing पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल संग दिल्ली के सरकारी स्कूलों का जायजा लेने पहुंचे, बोले- यह एजुकेशन का नेक्स्ट लेवल

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann arrived with Kejriwal to take stock of Delhi’s government schools, said – this is the next level of education

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल संग दिल्ली के सरकारी स्कूलों का जायजा लेने पहुंचे, बोले- यह एजुकेशन का नेक्स्ट लेवल

 

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज से 2 दिनों के दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार को भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कालकाजी में स्थित डॉ आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस स्कूल देखने पहुंचे। वहां उन्होंने स्कूली बच्चों से बात की। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद थे। मान ने कहा कि यह एजुकेशन का नेक्स्ट लेवल है। जिसके बारे में बड़े-बड़े स्कूल सोच नहीं सकते, उसे यहां लागू कर दिया गया है। डिजिटल पढ़ाई चल रही है। मैंने ऐसे स्कूल अमेरिका और कनाडा में देखे हैं। बहुत सारे बच्चे बड़े प्राइवेट स्कूल छोड़कर आए हैं। बड़े-बड़े इन्वेस्टर भी बच्चों से तालमेल कर रहे हैं। प्रैक्टिकल और थ्योरी एक साथ चल रही है।

बता दें कि स्कूल देखने के बाद भगवंत मान ग्रेटर कैलाश, चिराग एन्क्लेव में मोहल्ला क्लीनिक और कौटिल्य राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय का भी दौरा करेंगे। फिर सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ स्कूल में बने स्विमिंग पूल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मान दिलशाद गार्डन स्थित राजीव गांधी अस्पताल जाएंगे और वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे।

दरअसल, आप सरकार की तरफ से दिल्ली की तर्ज पर पंजाब का विकास करने का दावा किया है। इसके अलावा गांव और वार्डों में 16 हजार पिंड क्लीनिक बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के प्रचार में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी ने यह वादा किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *