नूंह हिंसाः हरियाणा के 8 जिलों में धारा-144 लागू, दिल्ली में VHP निकाल रही रैलियां, पंजाब भर में बजरंग दल करेगा प्रदर्शन…
गुरुग्राम : नूंह और गुरुग्राम में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा की आग अब दिल्ली तक पहुंच चुकी है। इस मामले में अब तक कुल 44 एफआईआर दर्ज की गई है और अलग-अलग इलाकों से 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, हिंसा के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) की ओर से दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर रोष रैलियां निकाली जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पर हाई अलर्ट पर चल रहा है। वहीं, बॉर्डरों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है।
नूंह हिंसा में अभी तक कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 20 कंपनियां और हरियाणा पुलिस की टुकड़ियां लगातार फ्लैग मार्च निकल रही हैं। हरियाणा के आठ जिलों धारा 144 लगाई गई है। बुधवार शाम को 4 बजे मानेसर में एक बड़ी महापंचायत बुलाई गई।
* जालंधर में विरोध प्रदर्शन*
बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित *धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा* मेवात के नूंह में हिन्दुओं के आस्था व श्रद्धा के केन्द्र पाण्डव कालीन प्राचीन *नल्लहडं शिव मन्दिर की धार्मिक यात्रा* पर इस्लामिक जेहादियों ने तीर्थयात्रियों पर भारी पथराव, हिंसा, आगजनी और पहाडियों से सीधी गोलियां चलाई गईं हैं, जिसमें सेंकड़ों गाड़ियों क्षतिग्रस्त और आगजनी की भेंट चढी हैं।दो पुलिस के होमगार्ड की मृत्यु हुई है एवं तीर्थयात्री वह बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिसके विरोध में *2 अगस्त 2023,दिन बुधवार, समय शाम 6 बजे, चौक* विश्व हिन्दू परिषद् जालंधर, आतंकवाद के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन करने जा रहा है।










Leave a Reply