नाश्ता करने होटल में जाना पड़ गया भारी,अचानक लगी आग में जिंदा जल गए 6 लोग, जान बचाने के लिए लोग होटल से कूदे

नाश्ता करने होटल में जाना पड़ गया भारी,अचानक लगी आग में जिंदा जल गए 6 लोग, जान बचाने के लिए लोग होटल से कूदे

 

पटना – बिहार की राजधानी पटना में वीरवार को भीषण अग्निकांड हो गया। यह अग्निकांड रेलवे जंक्शन के सामने पाल होटल की बिल्डिंग में हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। एक महिला का जला हुआ शव होटल से निकाला गया है। पाल होटल में आज सुबह लोग नाश्ता करने के लिए जुटे थे। इसी क्रम में किचन में बन रहे नाश्ते के दौरान अचानक रिफाइंड से भरी कड़ाई में आग लग गई। आग की लपट ने बगल में लगे प्लास्टिक को पकड़ लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान तेज हवा और गर्मी ने आग को पूरी तरह ज्वलंत बनाने में कारगर साबित हुई। आग की लपटों के बीच 45 लोगों को निकाला गया है। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड की 51 गाड़ियों का पानी आग बुझाने में लगा। आग बुझाने के बाद रेस्क्यू के लिए टीम होटल के अंदर गई, जहां शव को निकाला गया। खुद को बचाने के लिए कई लोग होटल से भी कूद गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *