नवजोत सिद्धू ने लग रही अटकलों पर लगाया विराम; बोले- नहीं लड़ूंगा लोकसभा चुनाव
चंडीगढ़ – पंजाब कांग्रेस के वऱिष्ठ नेता व पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने आज यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव लड़ना ही होता तो वह कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ लेता और आज मंत्री होता। इससे पहले सिद्धू ने गवर्नर पुरोहित से मुलाकात की और पंजाब में हुए घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही बजट के ऑडिट की मांग भी की है।
वैसे नवजोत सिद्धू की चुनाव न लड़ने की घोषणा से पंजाब कांग्रेस के राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकते हैं क्योंकि अंदरखाते कांग्रेस की तरफ से सिद्धू को पटियाला लोक सभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही रही थी। सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं इसलिए प्रदेश कांग्रेस यह चाह रही थी कि अगर सिद्धू पटियाला से चुनाव लड़ेंगे तो अपनी सीट पर ही फोकस करेंगे।









Leave a Reply