नगर निगम जालंधर के बिल्डिंग इंस्पेक्टर और आर्किटेक्ट विजिलेंस ने किए गिरफ्तार,जमीन की सीएलयू के लिए रिश्वत लेने का आरोप
चंडीगढ़-जालंधर -पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोको अभियान के तहत मैक्स एसोसिएट्स, रामा मंडी (जालंधर) के मालिक आर्किटेक्ट राजविंदर सिंह को नगर निगम जालंधर के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रिश्वत की रकम 60 हजार रुपए थी और यह रिश्वत जमीन का सीएलयू सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में ली जा रही थी। इस मामले में नगर निगम जालंधर के बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुखविंदर शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है और आर्किटेक्ट का साथी वरुण फरार है जिसकी तलाश जारी है। वरुण भी नगर निगम का कर्मचारी है और ड्राफ्टमैन व बिल्डिंग इंस्पेक्टर (अतिरिक्त कार्यभार) । विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी तरुणवीर सिंह निवासी मास्टर तारा सिंह नगर की शिकायत पर हुई है। बताया जाता है कि आर्किटेक्ट ने नगर निगम मुलाजिमों से मिलीभगत करके पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी।









Leave a Reply