देश में कोरोना की चौथी लहर की आहट के बीच पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे मीटिंग

You are currently viewing देश में कोरोना की चौथी लहर की आहट के बीच पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे मीटिंग

PM Modi will hold a meeting with Chief Ministers today amid the sound of fourth wave of Corona in the country

देश में कोरोना की चौथी लहर की आहट के बीच पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे मीटिंग

 

नई दिल्लीः देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पीएम मोदी देशभर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी की यह बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी। कोरोना वायरस की चौथी लहर की आशंकाओं के बीच पीएम मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ यह पहली बैठक है। बुधवार को होने वाली इस बैठक में पीएम मोदी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। वहीं, पीएम मोदी की बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण देश में कोरोना की स्थिति पर एक प्रजेंटेशन भी देंगे। माना जा रहा है कि मीटिंग के दौरान देशभर में कोरोना की बूस्टर डोज को फ्री किए जाने का प्रस्ताव जारी किया जा सकता है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने देश में एक बार फिर से बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के मामलों के मद्देनजर रविवार को मन की बात के जरिए देशवासियों को कोरोना से सतर्क रहने और मास्क पहनने, उचित दूरी का पालन करने और लगातार हाथ धोने जैसे बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आग्रह किया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 1399 मामले दर्ज किए गए। इनमें असम में संक्रमण से मौत के मामलों के पुन:मिलान के बाद 1,347 मामले और केरल में मौत के 47 मामलों के अलावा पंजाब में संक्रमण से मौत के चार और दिल्ली में एक मामला सामने आया। नए मामलों के बाद देश में संक्रमण से कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,23,622 हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *