दिल दहलाने वाला murder, 16 साल की नबालिग युवती पर पहले चाकू से किए 40 वार फिर पत्थर से कुचला

 दिल दहलाने वाला murder, 16 साल की नबालिग युवती पर पहले चाकू से किए 40 वार फिर पत्थर से कुचला

 

 
 

नई दिल्ली : दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की पर पहले सरेआम चाकू से 40 वार किए गए और उसके बाद भी जब सिरफिरे का दिल नहीं भरा तो उसने पत्थर से लड़की को कुचल दिया। इस बेहद ही सनसनीखेज वारदात को रविवार को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र 16 साल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके में यह वारदात हुई। आरोपी युवक की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी साहिल और लड़की के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होती है। इसके बाद आरोपी साहिल लड़की को गली में रोक लेता है। कुछ ही सेकंड बाद आरोपी लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर देता है।

आरोपी साहिल ने लगातार 30 से अधिक बार चाकू से वार किए। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से कुचल दिया। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *