दिल्ली में खराब मौसम के चलते अमृतसर में लैंड हुई 3 इंटरनेशनल फ्लाइटों सहित 17 फ्लाईट… पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing दिल्ली में खराब मौसम के चलते अमृतसर में लैंड हुई 3 इंटरनेशनल फ्लाइटों सहित 17 फ्लाईट… पढ़ें पूरी खबर

17 flights including 3 international flights landed in Amritsar due to bad weather in Delhi… read full news

दिल्ली में खराब मौसम के चलते अमृतसर में लैंड हुई 3 इंटरनेशनल फ्लाइटों सहित 17 फ्लाईट… पढ़ें पूरी खबर

 

अमृतसरः दिल्ली में खराब मौसम के चलते शुक्रवार देर रात 3 इंटरनेशनल फ्लाइटों सहित कुल 17 फ्लाइटों को अमृतसर लैंड करवाया गया। जिस कारण फ्लाइटों में आए यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और रात करीब 3 बजे तक यात्री एयरपोर्ट पर परेशान होते देखे गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट अथारिटी ने यह फैसला दिल्ली में खऱाब मौसम को देखते हुए लिया था।

जानकारी अनुसार भले ही फ्लाइट डायवर्ट कर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करवा दी गई थी। लेकिन पुख्ता इंतजाम न होने के कारण यात्री अपने सामान के साथ रनवे पर बैठे रहे। रात को लैंड होने वाली फ्लाइट में न्यूयार्क, थाईलैंड और एम्सडेन से आई इंटरनेशनल फ्लाइट भी थी। इसमें इन फ्लाइट में विदेशी नागरिक होने के कारण उन्हें एयरपोर्ट के पास ही होटल में भेजा गया। लेकिन वहां पर भी कमरे खाली न होने के कारण वापिस एयरपोर्ट पर लाया गया। जिसके बाद बहुत सारे यात्रियों को बसों में बैठा कर दिल्ली की तरफ रवाना किया गया।

बता दें कि खराब मौसम के चलते दिल्ली उतरने वाली यूनाइटेड एयरवेज की यूए82 न्यूयार्क-दिल्ली, थाई एयरवेज की टीजी-315 बैकाक-दिल्ली, एयर इंडिया की एआई-812 लखनऊ-दिल्ली, विस्तारा यूके 992 पटना-दिल्ली, यूके870 हैदराबाद-दिल्ली, यूके 988 मुंबई-दिल्ली, 6ई2126 पटना-दिल्ली, स्पाइस जेट की एसजी8189, पुणे-दिल्ली एसजी 8710 मुबंई-दिल्ली और अमृतसर-दिल्ली स्पाइस जेट 2934 सहित कुछ अन्य फ्लाइट थी। जिन्हें अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। अमृतसर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट को बीच रास्ते ही वापस बुला लिया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *