तेज रफ्तार कार बाईक सवारों को रौंदते हुए गहरी खाई में गिरी, 9 साल के बच्चे की हुई मौत; 4 गंभीर रूप से हुए घायल..
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सूचना के अनुसार, जोगेंद्रनगर के ढेलू मोड़ के पास आज सुबह के वक्त लड़भलोल के सिमस निवासी संदीप और अमित कुमार अपनी बाइक के साथ सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान सामने से आ रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले बाइक समेत दोनों युवकों को टक्कर मारी और फिर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाईक सवारों सहित करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने घायलों का टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि कार सवार बिलासपुर झंडुता के अजय कुमार के नौ साल के बेटे अविनाश की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दोनों बाइक सवारों के अलावा कार में गौरव, अंशुल और अविनाश सवार थे। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।








Leave a Reply