तिहाड़ जेल में मसाज करवाते दिखे दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल

You are currently viewing तिहाड़ जेल में मसाज करवाते दिखे दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल

तिहाड़ जेल में मसाज करवाते दिखे दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल

 

नई दिल्ली: दिल्ली में केजरीवाल सरकार में मंत्री और इस समय तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें वह मसाज करवाते नज़र आ रहे हैं। जेल के सेल में लगे सीसीटीवी कैमरों में सत्येंद्र जैन से फुट मसाज कर रहा है।

जिक्रयोग्य है कि ईडी ने कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है।

बता दें कि वायरल हो रही वीडियो फुटेज में जेल के अंदर केजरीवाल के मंत्री मसाज करा रहे हैं। हाई प्रोफाइल स्पा और पार्लर वाली सुविधाएं ले रहे हैं।

वीडियो में मंत्री सत्येंद्र जैन बेड पर आराम से लेटे हैं, उनका हेड मसाज हो रहा है, फुट मसाज हो रहा है, हैंड मसाज हो रहा है, बैक मसाज भी हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बगल में मिनरल वाटर की बोतलें रखी हैं। जेल में केजरीवाल के मंत्री के ऐशो-आराम का ये पूरा वीडियो वायरल हो गया है।

तिहाड़ जेल के अंदर के इस वीडियो से जो खुलासा हुआ है, वो सारा खुलासा ईडी पहले ही कोर्ट में कर चुकी है। अदालत में ईडी ने जो कहा था अब उसका सबूत सामने आया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *